Uttarakhand:- राज्य में लगातार बढ़ रहा तापमान……इन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड राज्य में लगातार तापमान बढ़ रहा है पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है ऐसे में लगातार मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। आज से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश तथा बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जानकारी के मुताबिक आज 10 मार्च को इन क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है और राज्य 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। कुछ दिनों से मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा लगातार मौसम बिगड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है मगर फिर भी मौसम शुष्क बना हुआ है तथा लगातार पारा चढ़ रहा है और समय से पहले ही गर्मी का एहसास होने लग गया है। पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में भी तापमान 9 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है और राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में लगातार बढ़ौतरी देखी जा रही हैं।

Leave a Reply