
उत्तराखंड राज्य में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने पर एआई और बायोमेट्रिक की निगरानी आवश्यक होगी। आवेदन पत्रों के डुप्लीकेसी रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में आवेदन में आधार अनिवार्य कर दिया गया है और परीक्षाओं में आयोग एआई से निगरानी करेगा तो हाजिरी के लिए हथेली और आंख की रेटिना को भी स्कैन करेगा। समूह ग की 1737 नई भर्ती निकालने से पहले यह निर्णय लिए गए हैं।

