Uttarakhand:- मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने की शिष्टाचार भेंट…. रखी यह मांग

देहरादून। यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर डॉ. धन सिंह रावत से D.El.Ed बैच 2021–22 के प्रशिक्षुओं ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने आगामी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2026 के संबंध में अपनी मांग और अपेक्षाएँ मंत्री के समक्ष रखीं।
बैठक के दौरान प्रशिक्षुओं ने बताया कि उन्होंने D.El.Ed का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है और वे लंबे समय से प्राथमिक शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द नई भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करने का अनुरोध किया ताकि प्रशिक्षित युवाओं को शिक्षा विभाग में सेवा का अवसर मिल सके।
इस पर शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रशिक्षुओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार प्राथमिक शिक्षक भर्ती के प्रति गंभीर है और अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित युवाओं को अवसर देने के लिए विभाग आवश्यक कार्यवाही कर रहा है।
इस मुलाकात में राज्य के 13 जिलों से आए D.El.Ed (2021–22 बैच) के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया जिसमें विवेक मोहित अनूप अंशुमन शिवानी रितेश ईश्वर नवीन साक्षी सिमरन ने अपनी बात मंत्री जी के सामने रखी। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और प्रशिक्षुओं ने मंत्री जी के आश्वासन पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Leave a Reply