Uttarakhand:- राज्य के इन क्षेत्रों में फिर बदलेगा मौसम…. बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड राज्य में फिर एक बार मौसम बदलने जा रहा है आज शनिवार से राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश तथा बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में आज शनिवार से मौसम बदलने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी ,चमोली, पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है और अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।आगामी दिनों की बात करें तो 12 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है और इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट के आसार हैं। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से राज्य का तापमान लगातार बढ़ रहा है और समय से पहले ही गर्मी परेशान कर रही है ऐसे में फिर एक बार राज्य का मौसम बदल सकता है।

Leave a Reply