
उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा के लिए आज सुबह 7:00 बजे से पंजीकरण वेबसाइट तथा मोबाइल ऐप के माध्यम से यात्री अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पर्यटन विभाग ने इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली है तथा 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा में यात्रियों के लिए शुरू की जाएगी। आज 7:00 बजे से पंजीकरण वेबसाइट खोल दी गई है पर्यटन सचिव धीरज गबर्याल के अनुसार अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू हो रही है और 22 अप्रैल को केदारनाथ तथा 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेगे ऐसे में यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराना अनिवार्य है आज 6 मार्च से पर्यटन विभाग की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर पंजीकरण करवा सकते हैं। इस दौरान भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड एवं विदेशी श्रद्धालु ईमेल आईडी से पंजीकरण करेंगे।

