
ईरान में इस दौरान काफी तनाव का माहौल है अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ईरान पर हमला किया है और ऐसे में उत्तराखंड के कई लोग ईरान में फंसे हुए हैं जो कि वहां इस्लामिक स्टडीज के लिए गए थे। मंगलौर के 30 छात्र हवाई सेवा बंद होने के चलते वहां फंस गए हैं और उनके परिचित यहां काफी परेशान है उन्होंने भारत सरकार से बच्चों को सकुशल वापस लाने की मांग की है। हर साल काफी लोग धार्मिक यात्रा के लिए मंगलौर से ईरान जाते हैं और छात्र इस्लामिक स्टडीज के लिए जाते हैं इस बार ईरान में माहौल काफी तनावपूर्ण है ऐसे में ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है जिससे कि फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है और परिवार वाले चिंतित हैं। ईरान में चल रहे तनाव के चलते वहां फंसे छात्र और अन्य लोगों के परिजन भारत सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उनके बच्चों और परिवार वालों को वहां से सकुशल वापस लाया जाए।

