
अल्मोड़ा। जिले के धौलछीना से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर धौलछीना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर लाइसेंसी बंदूक से फायर झोक दिया। इस घटना के दौरान तीन लोग घायल हो गए जिससे कि हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक धौलछीना के ग्राम पंचायत मंगलता में अर्जुन सिंह पड़ोस के मकान में छत डालने के लिए मिस्त्री को लेकर गए हुए थे और मिस्त्री को छत दिखाकर वह जैसे ही वापस सड़क पर पहुंचे तो उन्हें पड़ोसी राजू उर्फ राजेंद्र सिंह नेगी गाली देने लगा इस मौके पर अर्जुन की पत्नी दीपा देवी और लड़का मनजीत सिंह भी पहुंच गए और उसे गाली देने के लिए मना करने लगे लेकिन वह नहीं माना और घर से बंदूक लेकर आया और उनकी तरफ फायर झोक दिया। इस घटना में अर्जुन सिंह, दीपा देवी और उनका बेटा मनजीत सिंह छर्रे लगने से घायल हो गए इसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसियाछाना पहुंचाया गया और उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल अल्मोड़ा के लिए रेफर कर दिया तथा पुलिस ने आरोपी राजेंद्र सिंह नेगी को हिरासत में ले लिया है और मामले में अब आगे की कार्यवाही की जाएगी।

