चार धाम यात्रा के लिए ऋषिकुल मैदान में खुलेंगे 20 रजिस्ट्रेशन काउंटर….. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा जल्द ही शुरू होने जा रही है अप्रैल माह से चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा और ऐसे में चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटर खोले जाएंगे जो कि सुबह 7:00 से शाम 7:00 बजे तक पंजीकरण की सुविधा देंगे। जिलाधिकारी ने पुलिस, परिवहन और पर्यटन के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं। होल्डिंग एरिया चिन्हित करने के साथ तैयारी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। ऋषिकुल ग्राउंड में ही हर वर्ष की भांति इस बार भी पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी इसके लिए जर्मन हैंगर लगेगा जिसमें कुल 20 पंजीकरण काउंटर संचालित किए जाएंगे। पर्यटन विभाग को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देश दिए हैं कि पंजीकरण काउंटर का संचालन सुबह 7 से शाम 7:00 बजे तक चलेगा और सभी विभागों को पूर्ववत तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Leave a Reply