
उत्तराखंड राज्य में होने जा रहे कुंभ मेले के लिए केंद्र सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की गई है हरिद्वार में जनवरी से अप्रैल तक होने जा रहे कुंभ मेले 2027 की तैयारी शुरू हो गई है और केंद्र सरकार ने भी उत्तराखंड को 500 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष जुड़ाव है राज्य के विकास में प्रधानमंत्री ने कभी निराश नहीं किया और अब कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन के लिए और उसे दिव्य तथा भव्य बनाने के लिए केंद्र सरकार ने राज्य को सहयोग दिया है।

