
उत्तराखंड राज्य में अक्सर सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आते रहते हैं ऐसे में फिर से एक मामला सामने आया है जहां कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी और इस हादसे में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। शादी समारोह से लौटते वक्त यह हादसा हुआ हादसे में कार सवार रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी की मौत हो गई है। यह लोग मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास देवबंद से एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया और कार अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई जिससे कि उनकी मौत हो गई है।

