
उत्तराखंड राज्य में इस बार बजट में 10 से 15% की बढ़ोतरी होने के आसार जताए गए हैं बजट का खाका विभागवार तैयार कर लिया गया है और सरकार अवस्थापन विकास के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी जेंडर बजट में बढ़ोतरी कर सकती है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वित्त विभाग ने बजट का खाका तैयार कर लिया है और महत्वपूर्ण सुझावों के आधार पर ही बजट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए 101175.33 करोड़ का बजट पारित किया गया था और इस बार वित्तीय वर्ष 2026- 27 के बजट में बढ़ोतरी की संभावना है। 24 वर्षों में राज्य सरकार ने बजट का आकार 24 गुना से भी अधिक बढ़ाया है और इस बार फिर से बजट में बढ़ोतरी के आसार हैं।

