Uttarakhand:- 21 से शुरू हो रही हैं बोर्ड परीक्षाएं….. नकल रोकने के लिए तीन स्तरों पर गठित किए जाएंगे सचल दल

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं राज्य में 21 फरवरी से शुरू होने जा रही है ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरे राज्य में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 50 एकल और 1211 मिश्रित केंद्र है। इन केंद्रों में 156 केंद्र ऐसे हैं जो कि संवेदनशील है और 6 केंद्र अति संवेदनशील है, परीक्षा के दौरान नकल ना हो इसके लिए तीन स्तरों राज्य ,मंडल और जिला स्तर पर सचल दल गठित होंगे और 1261 परीक्षा केंद्रों में 2 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के अनुसार बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है और परीक्षा केंद्रों में सबसे अधिक 136 केंद्र टिहरी व सबसे कम 44 केंद्र चंपावत में बनाए गए हैं।

Leave a Reply