Uttarakhand:- अपराधिक घटनाओं के चलते डीजीपी ने दिए प्रदेश भर में सख्त सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश

उत्तराखंड राज्य में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं के बीच डीजीपी द्वारा सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उनके अनुसार संदिग्ध और आपराधिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी ताकि राज्य में लोगों को बिना डर की जिंदगी मिल सके इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमेजन, जोमैटो , ब्लिंकिट जैसी कंपनियों से जुड़े डिलीवरी एजेंटो का सत्यापन भी किया जाएगा। राज्य में व्यापक सत्यापन अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं डीजीपी ने कहा कि हर थाना स्तर पर विशेष टीम बनाई गई है एसओ से लेकर आईजी रेंज तक नियमित समीक्षा होगी और सबकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है और मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट, किराए के मकान , होमस्टे, होटल ,गेस्ट हाउस आदि में जांच की जाएगी।

Leave a Reply