
उत्तराखंड राज्य में आज महाशिवरात्रि के पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय कर दी गई है। बद्रीनाथ और गंगोत्री- यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने की तिथि पहले ही तय हो चुकी है ऐसे में आज केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी तय कर दी गई है। इस वर्ष 22 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे वैदिक मंत्रोंचार और पूरे विधि विधान के साथ केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। तिथि महाशिवरात्रि के पर्व पर केदारनाथ के रावल जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद तय की गई और इसके साथ यह भी तय किया गया कि भैरवनाथ पूजा 18 अप्रैल को की जाएगी तथा 22 अप्रैल को विधि विधान के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

