Uttarakhand:- एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में एसटीएफ द्वारा एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नकल कराने वाले गैंग के दो लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है यह लोग परीक्षा में पास कराने के लिए 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते थे। गिरफ्तार आरोपियो की पहचान नीतीश कुमार निवासी उत्तर प्रदेश और भास्कर नैथानी निवासी देहरादून के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक यह आरोपी एसएससी की एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल करवा रहे थे आरोपी कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस के जरिए नकल करवा रहे थे। कार्यवाही में उनके पास से चार मोबाइल फोन दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया गया है और इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply