
उत्तराखंड राज्य के पुलिस विभाग में आज बड़ा फेरबदल देखने को मिला है कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं और देहरादून के एसएसपी भी बदले गए है। पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है।देहरादून में 15 दिन के अंतर्गत हत्या की कई घटनाएं सामने आई है जिसके बाद एसएसपी देहरादून अजय सिंह को उनकी जिम्मेदारी से हटाकर एसएसपी एसटीएफ बनाया गया है और वही हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल को देहरादून में तैनाती मिली है व नवनीत भुल्लर को हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस तरह से कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

