
अल्मोड़ा। जिले में नए श्रम कानून के विरोध में ट्रेड यूनियनों द्वारा प्रदर्शन किया गया। जिले में चार नए श्रम कानूनो के विरोध में यह प्रदर्शन बृहस्पतिवार को नगर के चौघानपाटा में किया गया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं का कहना था कि नए कानून मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करते हैं साथ ही कंपनी को कर्मचारियों को निकालने की खुली छूट देते हैं। मनरेगा कानून को उन्होंने पुनः बहाल करने के लिए कहा और कहा कि मनरेगा में किए गए बदलाव को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।

