
उत्तराखंड राज्य में बेरोजगारी का आकलन पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे के माध्यम से किया जाएगा राज्य में जल्द ही शुरू होने जा रहे इस सर्वे से पता लगेगा कि कितने लोगो के पास रोजगार है और कितने काम की तलाश में है और श्रम बाजार में भागीदारी का वास्तविक स्तर क्या है। इस सर्वे से रोजगारो और बेरोजगारों का पता चल पाएगा। राज्य में यह सर्वे फरवरी से दिसंबर 2026 तक होगा जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के परिवारों से अपडेट लिया जाएगा। केंद्र की ओर से जनपद में सर्वे के लिए कुल 28 इकाइयां चयनित की गई है जिसमें से 16 ग्रामीण और 12 नगरीय इकाईयां शामिल हैं। 15 से 59 आयु वर्ग के स्वास्थ्य लोग जो कार्य करने के इच्छुक हैं तथा शिक्षा ,रोजगारी ,बेरोजगारी, मासिक पारिवारिक व्यय यह सब सर्वे के मानक होंगे।

