Uttarakhand:- दिनदहाड़े बाजार में युवक की गोली मारकर हत्या….. क्षेत्र में दहशत

उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां तिब्बती मार्केट के सामने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गोली मारने की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है, इस घटना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस की जांच जारी है। तिब्बती मार्केट के पास अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर थाना बसंत विहार देहरादून के रूप में हुई है जो कि अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक स्कूटी सवार दो हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है।

Leave a Reply