अल्मोड़ा:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सेवा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारंभ

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार जनपद अल्मोड़ा में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण विधिक सेवा रथ द्वारा अल्मोड़ा जिले में दो दिवसीय जागरूकता शिविर व प्रचार प्रसारों के लिए जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा रविन्द्र देव मिश्र सिविल जज सिनियर डिवीजन अल्मोड़ा द्वारा हरी झंडी दिखाकर विधिक सेवा रथ का जिला न्यायालय परिसर अल्मोड़ा से शुभारम्भ किया गया ।विद्यार्थियों , ग्रामीणों को जागरूकता हेतु विधिक सेवा रथ से विधिक जागरूकता, लोक अदालत से संबंधित विभिन्न जानकारी करबला चौराहा, धारानौला बाजार,सिकुड़ा तिराहा, ग्राम-बख, पलना बैंड, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौधार, ग्राम- जलना, लमगड़ बाजार, चलनी छीना बाजार,सुवाखान, गुरुड़ाबाज, आरतोला बाजार,आदि में आमजन मानस को विधिक जागरूकता के विषय में जानकारी दी व विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को जागरूकता हेतु विधिक सेवा रथ से विधिक जागरूकता, लोक अदालत से संबंधित वीडियो दिखाई गई एवं नालसा थीम गीत (एक मुठ्ठी आसमानं) चलाया गया।विधिक सेवा रथ में आज प्रथम दिवस अधिकार मित्र संदीप नयाल, पंकज भगत,गोविन्दी बिष्ट, भावना आर्या, किरन आर्या,अमर प्रकाश,महेन्द्र सिंह अधिकारी, एडवीन व्हीलर,नंदन सिंह फर्त्याल, महेन्द्र सिंह, विजय कुमार टम्टा, कुन्दन लाल एवं प्रतिसार निरीक्षण पुलिस लाईन अल्मोड़ा से का0 राजीव जोशी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यक्षेत्र, निशुल्क कानूनी सहायता तथा निशुल्क अधिवक्ता दिलाये जानेे, महिलाओं के अधिकार , नालसा गरीबी उन्मूलन योजना योजना,2015, दिनांक 02/01/2026 से जनपद में चल रहे 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान, आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ इत्यादि विषयों पर जागरूक कर पंफ्लेट वितरित कर प्रचार प्रसार किया गया।

Leave a Reply