
अल्मोड़ा। जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है ऐसे में रानीखेत में चेकिंग के दौरान पुलिस और एसओजी ने ट्रॉली बैग से 66 किलो से अधिक गांजा बरामद किया और इस मामले में तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। ट्रॉली बैग में गांजा छुपाकर लेकर जा रहे थे और तभी पुलिस द्वारा इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाल रानीखेत भुवन चंद्र जोशी के अनुसार जिला उधम सिंह नगर निवासी विकास के साथ अनमोल सिंह और जसपाल सिंह ट्रॉली बैग में गांजा छुपाकर ले जा रहे थे जब पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया तो बैग से गांजा बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले में पुलिस की टीम गांजा क्रय- विक्रय के स्रोतों की जानकारी जुटा रही है।

