अल्मोड़ा:- चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है मेडिकल कॉलेज…. 28 की नियुक्ति 13 ने संभाला कार्यभार

अल्मोड़ा। जिले में मेडिकल कॉलेज चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है यहां पर चिकित्सकों की कमी बरकरार है। मेडिकल कॉलेज में 28 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई थी मगर अभी तक केवल 13 असिस्टेंट प्रोफेसरो ने ही कार्यभार संभाला है। नए वर्ष की शुरुआत में कॉलेज के लिए 28 असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किए गए थे और ऐसे में कार्यभार न संभालने के चलते छात्रों की पढ़ाई में भी बाधा आ रही है। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान चिकित्सकों की कमी से काफी लंबे समय से जूझ रहा है यहां ना मरीजों को बेहतर उपचार मिल पा रहा है और ना ही छात्रों को शिक्षकों का लाभ। नव वर्ष में भी यह समस्या जैसी की तैसी बनी हुई है मेडिकल कॉलेज के 14 विभागों में 28 असिस्टेंट प्रोफेसरो की नियुक्ति की गई थी जिसमें से केवल 13 असिस्टेंट प्रोफेसरो ने कार्यभार संभाला है।

Leave a Reply