Uttarakhand:- बजट न होने के चलते समाप्त की गई 2900 पीआरडी जवानों की ड्यूटी

उत्तराखंड राज्य में 2900 पीआरडी जवानों की ड्यूटी समाप्त कर दी गई है। मई 2024 में चारधाम यात्रा के चलते विभिन्न जिलों में पीआरडी स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई थी और इसके लिए 32 करोड़ रुपए का बजट भी जारी किया गया था मगर अब बजट समाप्त हो गया है जिसके बाद उनकी ड्यूटी भी समाप्त कर दी गई है। प्रदेश भर में यातायात व्यवस्था संभाल रहे इन पीआरडी स्वयंसेवकों की ड्यूटी के लिए अब विभाग के पास बजट नहीं है और ऐसे में इनकी ड्यूटी को समाप्त कर दिया गया है। निदेशालय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के निर्देश पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारियों की ओर से यह निर्देश जारी किया गया है। इसके लिए निदेशालय से बजट जारी हुआ था और सरकार की बजट की उपलब्धता तथा मांग के हिसाब से ही पीआरडी स्वयं सेवकों की ड्यूटी लगाई जाती है इसकी ड्यूटी के लिए दिसंबर तक की स्वीकृति मिली थी मगर अब नई मांग आने पर ही उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी तब तक उनकी ड्यूटी समाप्त कर दी गई है।

Leave a Reply