
उत्तराखंड राज्य में एकल महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा जिससे कि वह आत्मनिर्भर बन पाएंगी और 10 फरवरी को देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योजना का शुभारंभ करेगें राज्य की अविवाहित, तलाकशुदा, निराश्रित, विधवा ,परित्यक्ता महिलाओं के लिए यह योजना है जिनकी आयु 21 से 50 वर्ष के बीच होगी उन पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा। शुरुआत में विभिन्न जिलों की 484 महिलाओं को इस योजना से लाभ मिलेगा जिनका चयन अब तक किया गया है।

