
उत्तराखंड राज्य के देहरादून में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर आज रविवार को महा पंचायत आयोजित की गई है। इस दौरान अंकिता को न्याय दिलाने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे हैं परेड मैदान में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आज इस महा पंचायत का आयोजन हो रहा है।मैदान में संयुक्त संघर्ष मंच के सदस्य और अन्य संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं और वीआईपी के खिलाफ कोई कार्यवाही न होने के चलते लोगों में आक्रोश है तथा उनका कहना है कि जब तक वीआईपी का नाम सामने नहीं आएगा उसके खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी यह संघर्ष से जारी रहेगा।

