
आज दिनांक 06 फरवरी को भैंसियाछाना ब्लॉक के सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन BRC भवन धौलछीना में किया गया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पाठक, राजकीय इण्टर कॉलेज धौलछीना के प्रधानाचार्य जितेंद्र मेहरा एवं संकुल समन्वयक उमेद सिंह मनराल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर भैंसियाछाना के अंतर्गत आने वाले सभी चारों न्याय पंचायतों से चयनित अभिभावकों व बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता से पहले सभी प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। ब्लॉक समन्वयक हरीश ढैला ने सभी प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
प्रतियोगिता व उनके परिणाम-
नींबू चम्मच दौड़ प्रतियोगिता-
नींबू चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगरखान की नीरू देवी ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय धनचौरा की दीपा पाण्डेय ने द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय खांकरी की सरिता नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता
कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कुमौली की अनीता देवी ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय भेटाडांगी की जानकी बिष्ट ने द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय मंगलता की सुनीता देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रैम्प वॉक प्रतियोगिता
रैम्प वॉक प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय खाटवे की नीशू देवी और कृतिका ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय कनारीछीना की ममता व अंजू देवी ने द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय कुमौली की आरूषि व अनीता देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नाटक प्रतियोगिता-
निपुण/ शिक्षा का अधिकार/ उल्लास थीम पर आधारित नाटक प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल अलई (न्याय पंचायत पल्यू) की टीम विजेता जबकि जूनियर हाईस्कूल खांकरी (न्याय पंचायत लिंगुणता) की टीम उप विजेता रही।
लोक वाद्ययंत्र प्रतियोगिता-
लोक वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल चनोली के अंशुल व नन्दन राम विजेता एवं प्राथमिक विद्यालय कुमौली के प्रतीक व प्रियांशु प्रसाद उपविजेता रहे।
लोकगीत/ लोक नृत्य प्रतियोगिता- लोकगीत/ लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय नगरखान विजेता एवं जूनियर हाईस्कूल मंगलता की टीम उपविजेता रही।
शैक्षिक स्टॉल प्रतियोगिता-
शैक्षिक स्टॉल प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल सल्ला की रुचि आर्या एवं पायल भोज विजेता एवं जूनियर हाईस्कूल अलई के काजल एवं प्रियांशु आर्या उपविजेता रहे।
उत्कृष्ट SMC-
उत्कृष्ट SMC प्रतियोगिता का मैडल जूनियर हाईस्कूल चन्द्रकोट की राजेश्वरी देवी ने अपने नाम किया।
इन्होंने निभाई निर्णायक की भूमिका-
इस अवसर पर हरि मेहता, नीति खेतवाल, दीपा बिष्ट, रमेश महरा, गोकुल दुर्गापाल, ललित मोहन लोहनी, गोविंद जोशी, पंकज नेगी, नन्दन सिंह कार्की, मीना शर्मा, अनिल जोशी, दीपिका बिष्ट, गोविन्द गैड़ा, चारु तिवारी आदि अध्यापकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इन्होंने किया रजिस्ट्रेशन अभिलेखीकरण में सहयोग-
नीति खेतवाल, ललित मोहन लोहनी ,चारु तिवारी, गोविन्द सिंह गैड़ा आदि अध्यापकों ने रजिस्ट्रेशन और अभिलेखीरण में अहम भूमिका निभाई।
भोजन व्यवस्था- राजेन्द्र नेगी, राजेन्द्र सिंह, खष्टी देवी के साथ उर्मिला ह्यांकी, गीता बनकोटी, दीपिका बिष्ट आदि अध्यापकों ने भोजन व्यवस्था में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
संचालन व पुरस्कार वितरण-
हरीश ढैला व रमेश महरा व उमेद सिंह मनराल ने संयुक्त रुप से कार्यक्रम का संचालन किया।
पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित-
भोजन के उपरांत विजयी प्रतिभागियों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-
खण्ड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला, उप शिक्षा अधिकारी प्रशांत चौहान, ब्लॉक समन्वयक हरीश ढैला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र पाठक, प्रधानाचार्य जितेन्द्र महरा, संकुल समन्वयक उमेद मनराल, चारु तिवारी, गोविंद जोशी, रमेश महरा, ब्लॉक खेल समन्वयक हरि मेहता आदि ने सभी विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। कार्यक्रम के संयोजक रहे हरीश ढैला ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी आगामी 9 फरवरी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
ये लोग रहे उपस्थित- इस अवसर पर मुख्य प्राशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पाठक, राजकीय इंटर कॉलेज धौलछीना के प्रधनाचार्य जितेन्द्र मेहरा, प्रशासनिक अधिकारी गणेश राज, BRP गोकुल पाण्डेय, CRP अंजलिका रानी, भावना रानी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोविन्द जोशी, मंत्री गोकुल दुर्गापाल, ब्लॉक खेल समन्वयक हरि मेहता, कंचना वर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गोविन्द सिंह गैड़ा, डाटा एंट्री ऑपरेटर दीपू भट्ट सहित कई अभिभावक भी उपस्थित थे।

