
चार धाम यात्रा के दौरान हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ेगा इस बार चार धाम यात्रा में हेली सेवा संचालन के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण तैयारी में जुट गया है और केदारनाथ के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू है हो गई है लेकिन श्रद्धालुओं के लिए यह खुशखबरी है कि केदारनाथ हेली सेवा का किराया इस बार नहीं बढ़ेगा। किराए में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी तथा हेली यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम में एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर लगेंगे जिससे कि मौसम का सही समय पर सही अनुमान मिल जाएगा। पिछले बार हेलीकॉप्टर हादसे के बाद इस बार अधिक सतर्कता के साथ हेली सेवा संचालन किया जाएगा और अप्रैल से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी शुरू हो गई हैं। हेली कंपनियों के साथ 2025 में अनुबंध समाप्त हो गया था जिसके बाद नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

