Uttarakhand:- राज्य में पहली बार 6 करोड़ के पार पहुंची पर्यटकों की संख्या……. बना नया रिकॉर्ड

उत्तराखंड राज्य में पहली बार पर्यटकों की संख्या 6 करोड़ के पास पहुंचे। पर्यटकों की सालाना संख्या में पहली बार इतनी बढ़ोतरी देखने को मिली है और पर्यटकों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पर्यटकों का सालाना आकड़ा 6 करोड़ के पार पहुंच चुका है जो कि राज्य गठन के बाद पहली बार देखने को मिल रहा है। देवभूमि उत्तराखंड में प्रसिद्ध चार धाम के प्रति आस्था और शांत आबोहवा के साथ ही राज्य सरकार के प्रयासों से इस बार तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की संख्या ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है और सबसे अधिक 3.42 करोड़ पर्यटक व तीर्थ यात्री हरिद्वार पहुंचे इसके अलावा देहरादून एवं अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटक पहुंचे। वर्ष 2025 में इस बार पर्यटन व्यवसाय को भी काफी लाभ पहुंचा है और 2025 में सर्वाधिक पर्यटक उत्तराखंड राज्य में घूमने तथा भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंचे।

Leave a Reply