Uttarakhand:- शादी को लेकर पंचायत ने की नई व्यवस्था…. दिया जाएगा मात्र 101 रुपए का शगुन

उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून के पास स्थित साहिया क्षेत्र की खत सिली गोधान की ग्राम पंचायत में शादी विवाह को लेकर नए नियम बनाए गए हैं नियम काफी सख्त है और लोगों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां खत सिली गोधान से जुड़े 12 गांव के ग्रामीणों ने शादी विवाह के आयोजनों में होने वाली फिजूल खर्ची पर रोक लगाने के लिए यह नियम बनाए हैं। नए नियमों के अनुसार विवाह में मात्र 101 रुपए का शगुन दिया जाना तय किया गया है और ग्रामीणों ने आयोजनों में बीयर परोसने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। 12 गांवो के ग्रामीणों की बैठक में यह नियम फिजूलखर्ची को रोकने के लिए बनाए गए हैं इसके साथ ही परिवार की पहली शादी में परंपरा स्वरूप मामा पक्ष से एक बकरा, आटा- चावल, सूजी आदि ले जाने और टीका करने पर पाबंदी तथा खत की बेटियों की ओर से इस प्रकार के आयोजनों में लिए और दिए जाने वाले बकरे पर पाबंदी पर भी रोक लगाई गई है इसके साथ ही शगुन के रूप में मात्र 101 रुपए देने पर सहमति जताई गई है तथा इन नियमों का उल्लंघन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा भी बैठक के दौरान कर दी गई है।

Leave a Reply