
उत्तराखंड राज्य के विकास नगर में आज बड़ा हादसा हो गया आज मंगलवार की सुबह 36 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिर गई इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। विकास नगर में यह हादसा होने के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया रोडवेज बस में हादसे के दौरान 36 यात्री सवार थे जिसमें से तीन की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए यह बस हिमाचल परिवहन की रोडवेज बस थी जो कि अनियंत्रित होकर खाई में गिरी सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

