
अल्मोड़ा। जिले में एक ऐसी खबर सामने आई है जहां बाड़ेछीना- सेराघाट मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर तोड़कर 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी इस हादसे में दिल्ली के दंपति की मौत हो गई। दिल्ली निवासी प्रणव राय उम्र 75 वर्ष और उनकी पत्नी शुभी राय उम्र 72 वर्ष की इस हादसे में मौत हो गई है तथा बेटा सिद्धार्थ रॉय उम्र 47 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली वह मौके पर पहुंचे। एसओ सुनील सिंह बिष्ट के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे यह हादसा हुआ और वाहन सवार तीनों लोग वाहन में दब गए तथा इस दौरान दंपति की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

