अल्मोड़ा:- कोच सुंदर सिंह बोरा और शीतल मनराल के मार्गदर्शन में टीम का शानदार प्रदर्शन

खेल महाकुंभ 2025-26 में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए under 19 बालिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि में खिलाड़ियों रिया रावत,रिया चौहान सोनल साह , साक्षी विष्ट , गुंजन बिष्ट गीताक्षी का सराहनीय योगदान रहा।
टीम की इस सफलता के पीछे कोच सुंदर सिंह बोरा एवंvशीतल का कुशल मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और खिलाड़ियों की मेहनत प्रमुख कारण रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।
कोचों ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा बनेगी। टीम की इस सफलता पर अभिभावकों, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया।

Recent Posts