Almora -: 6 विधायकों का चुनाव करेंगे साढ़े पांच लाख वोटर, वोटर पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा| आगामी विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही वक्त बचा हुआ है| इसे लेकर तैयारियां जोरों पर है| जिले में लगभग साढे़ 5 लाख से अधिक मतदाता अपने विधायक का चुनाव करेंगे| पिछली बार के मुकाबले इस बार करीब 2 फ़ीसदी वोटरों में बढ़ोतरी हुई है| कुल मतदाताओं में 52 फ़ीसदी से अधिक पुरुष है| तो वहीं उनसे कुछ कम लगभग 48 फ़ीसदी महिलाओं का भी अपने मतदान का प्रयोग करने का मौका मिलेगा|


कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच इस बार मतदाताओं को पूरी सुरक्षा और सुविधा के साथ कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए मतदान करने का अधिकार रहेगा| मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 5 लाख 38 हजार 825 मतदाता है| पिछले चुनाव से अब तक 13 हजार 825 नए मतदाता और शामिल हुए हैं| जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या दो लाख 76 हजार 63 है महिलाओं की बात करें तो महिला वोटर 2 लाख 62 हजार 762 है| अल्मोड़ा में पुरुष वोटरों की संख्या 46710 और महिला वोटरों की संख्या 43358 है| कुल मिलाकर 90068 वोटर है|