Uttarakhand:- वन्य जीव संघर्ष राहत वितरण के लिए मंजूर हुए 15 करोड़ रुपए….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में वन्य जीव संघर्ष राहत वितरण के लिए 15 करोड़ रुपए की धनराशि मंजूर हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने राशि स्वीकृत कर दी है और अब वन विभाग मानव मृत्यु, फसल क्षति के लंबित प्रकरणों का जल्द ही भुगतान कर पाएगा। वन्य जीव हमलो के दौरान जो भी लोग घायल होते हैं या फिर फसल की बर्बादी होती है या मानव मृत्यु आदि के नुकसान के मामले में वन विभाग द्वारा मुआवजा दिया जाता है जिसके लिए 15 करोड़ रुपए की स्वीकृत हो गई है और वन विभाग अब इन मामलों में जल्द ही भुगतान कर पाएगा।