Uttarakhand:- नशामुक्त अभियान की पांचवी वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई देते हुए कही यह बातें

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ पर जनता को संबोधित करते हुए उन्हें नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया गया। नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कर्मवीरों के सहयोग से आज समाज नशे के भयावह समस्या से मुकाबला करने में धीरे-धीरे सक्षम हो रहा है और युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी नशे को पूरी मजबूती के साथ ना कहें और अपने साथियों को भी ना कहने के लिए प्रेरित करें। नशा केवल एक बुरी आदत ही नहीं बल्कि समाज को भीतर से खोखला करने वाली चुनौती है और इससे बचने के लिए तथा भविष्य को सवारने के लिए हमें डटकर खड़ा रहना होगा और नशे को ना कहना होगा।

Advertisements

Recent Posts