
उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम का जश्न 11 दिन तक मनाया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई है। प्रदेश सरकार राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव को काफी यादगार बनाने की तैयारी कर रही है और आज से कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। आज 1 नवंबर से 11 नवंबर तक प्रदेश भर में राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और भाजपा प्रदेश कार्यालय में इसे लेकर मुख्यमंत्री द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आगामी 1 साल में 12000 लोगों को रोजगार दिया जाएगा इसके लिए कार्य चल रहा है और बेरोजगारी दर में भी कमी आई है तथा प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 17 गुना अधिक हो गई है। ऐसे में इस बार रजत जयंती को यादगार बनाने के लिए 11 दिन तक जश्न मनाया जाएगा और अलग-अलग दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


