
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड राज्य में तीन दिवसीय दौरे के लिए पहुंचेगी। तीन और चार नवंबर को होने वाले विशेष सत्र के लिए वह यहां पर आएंगी, 2 नवंबर को वह हरिद्वार के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 3 नवंबर को देहरादून विधानसभा में विशेष सत्र में शामिल होकर अभिभाषण देंगी। 3 नवंबर को सुबह 11:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विशेष सत्र को संबोधित किया जाएगा इससे पहले मई 2015 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उत्तराखंड विधानसभा में विशेष सत्र को संबोधित किया था और अब ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष सत्र को संबोधित करेंगी ।उनके आगमन को लेकर जोरों शोरों से तैयारी चल रही है और विधानसभा सचिवालय भी सत्र को यादगार बनाने के लिए पूरी तरह तैयारी में जुटा हुआ है। सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा और इसके अलावा विकास के मुद्दों पर चर्चा होगी इस सत्र के दौरान कोई भी विधायी कार्य नहीं होंगे।


