
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चंपावत में एक और कृषि विश्वविद्यालय खोलने को लेकर घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने कृषि विश्वविद्यालय खोलने और छीनीगोठ में बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री द्वारा शारदा घाट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की गई और कहा कि दोनों घोषणाएं चंपावत को शिक्षा, कृषि व आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम साबित होंगी और चंपावत जिले में कृषि विश्वविद्यालय खोलने के बाद पिथौरागढ़, बागेश्वर ,नैनीताल के युवाओं को भी लाभ मिलेगा।


