![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड। राज्य में सुधीर कुमार विंडलास के खिलाफ एक हफ़्ते के अंदर ही दो धोखाधड़ी के मामले दर्ज हो चुके है। पहला मामला 9 जनवरी 2022 को दर्ज हुआ था। तथा अब एक और शिकायत रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल ने राजपुर थाने में दर्ज कराई है।
रिटायर्ड कर्नल सोबन सिंह दानू का कहना है, कि युद्धकाल के दौरान सेवा देते हुए उन्होंने अपना एक पैर गवा दिया था जिसके बाद
मकान बनाने के लिए सरकार द्वारा जोहड़ी में जमीन आवंटित की गई थी। जो कि सरकारी दस्तावेजों में उनके नाम है। लेकिन उस जमीन को हथियाने की नियत से उद्योगपति सुधीर कुमार बिंडलास और उसके मैनेजर प्रशांत ने उस पर दीवार का निर्माण करवा दिया है। एसडीएम के आदेश पर यह अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। मगर सुधीर कुमार और उसके मैनेजर ने फिर से वहां पर दीवार का निर्माण कर दिया है। इस संबंध में राजपुर के थाना अध्यक्ष मोहन सिंह ने जानकारी दी है कि सुधीर कुमार के खिलाफ जांच पड़ताल करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि सुधीर कुमार विंडलास के खिलाफ एक बार 9 जनवरी को भी जमीन हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है।और एक हफ्ते में उसके खिलाफ यह धोखाधड़ी का दूसरा मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस इस मामले में आगे कार्यवाही करेंगी।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)