Uttarakhand:- दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिली खुशखबरी…. बोनस और महंगाई भत्ता जारी

उत्तराखंड राज्य में कर्मचारियों को दीपावली से पहले दीपावली का बोनस और महंगाई भत्ता जारी कर दिया गया है। कर्मचारियों का इंतजार खत्म हो चुका है दीपावली से पहले उनके लिए बोनस एवं डीए जारी कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को 58% की दर से महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं और कर्मचारियों को 1 जुलाई से 31 अक्टूबर तक डीए का नगद भुगतान किया जाएगा और अराजपत्रित कर्मचारियो को बोनस का लाभ दिया जाएगा इस संबंध में भी वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।