
देहरादून| रोडवेज की बसों में चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी प्रचार जारी है| जिसे कांग्रेस ने अब मुद्दा बना लिया है| इसे लेकर चुनाव आयोग को शिकायत की जा रही है| इसे सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग बताया जा रहा है|
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग ने सख्त निर्देश देते हुए कहा था कि सरकारी, सार्वजनिक संपत्तियों पर किसी भी तरह का प्रचार न किया जाए| इसको पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है| इसके बावजूद भी रोडवेज की बसों में सरकारी योजनाओं के प्रचार से जुड़ी विज्ञापन सामग्री लगी हुई है| जिसे कांग्रेस ने खुलेआम चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है| इसको लेकर चुनाव आयोग को भी कटघरे में खड़ा कर दिया गया है|
कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि लगातार चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है| आचार संहिता लगने के बाद भी बैकडेट में लगातार आदेश हो रहे हैं| आचार संहिता का सरकार का उल्लंघन कर रही है| रोडवेज की बसों में सरकारी प्रचार भी इसी दायरे में आता है| उन्होंने कहा कि इसकी लिखित शिकायत चुनाव आयोग को भेजी जा रही है|
