![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
संसद में बजट सत्र शुरू होने से पहले ही सैकड़ों कर्मचारियों के कोरोना की चपेट में आने के कारण बजट सत्र के समय पर परिवर्तन होने के आसार दिख रहे हैं। दरअसल संसद के 718 कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं तथा इन मामलों में सबसे अधिक तेजी पिछले 9 जनवरी के बाद हुई है 9 जनवरी से पहले करीब 400 कर्मचारी ही कोरोना संक्रमित थे। मगर उसके बाद तेजी से यह संख्या बढ़कर 718 पहुंच गई हैं।
राज्यसभा सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक संक्रमित कर्मचारियों में 200 कर्मचारी राज्यसभा के हैं तथा बाकी कर्मचारी लोकसभा के हैं कोरोना की महामारी को देखते हुए लोकसभा और राज्यसभा ने अपने एक तिहाई कर्मचारियों को घर से वर्क फ्रॉम होम करने के निर्देश दिए थे।
हर वर्ष 1 फरवरी को संसद में बजट पेश होता है इसके लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह में बजट सत्र शुरू हो जाता है मगर इस बार बजट सत्र के समय पर कोरोना का खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)