अल्मोड़ा:- जिले के अथरबनी में तेंदुए ने मचाई दहशत……लोगों में भय का माहौल

अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में और दूर दराज स्थित क्षेत्र में तेंदुए ने काफी दहशत मचाई है मगर अब तेंदुआ जिला मुख्यालय के समीप स्थित क्षेत्र में भी लोगों को अपना खौफ दिखाने लग गया है। जिला मुख्यालय के समीप स्थित अथरबनी गांव में तेंदुए की सक्रियता बढ़ने लगी है जिससे लोगों में काफी भय का माहौल है। आए दिन तेंदुआ आबादी क्षेत्र में घूमता नजर आता है ऐसे में रात के समय लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं।शाम होते ही तेंदुए का भय सताने लग जा रहा है। शुक्रवार देर शाम तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को अपना निवाला बनाया था जिसके बाद क्षेत्र के लोगों में तेंदुए का खौफ और भी अधिक बढ़ गया है और लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंची और वन क्षेत्र अधिकारी मोहन राम आर्य के अनुसार तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं तथा लोगों से अपील करी है कि शाम होने के बाद घरों से ना निकले।