
अल्मोड़ा जिले के राजकीय जूनियर हाई स्कूल गवाड़ की दो छात्राओं को देहरादून में सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक त्रिलोक सिंह अधिकारी ने कहा कि भावना आर्य को कविता तथा ईशा बिष्ट को कहानी लेखन में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है और ऐसे में भाषा मंत्री सुबोध उनियाल और कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा इन्हें सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर विधायक मदन बिष्ट ,ब्लॉक प्रमुख आरती किरोला एवं पूर्व विधायक महेश नेगी व अन्य लोगों ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए खुशी व्यक्त की है।