
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भाजपा के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों को बधाई दी गई है। राज्य में 12 जिला पंचायत के अध्यक्षों की घोषणा आज हुई जिसमें से एक की सीट पर हाई कोर्ट द्वारा रोक लगा दी गई है और बाकी 11 में से 10 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। मुख्यमंत्री ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों को बधाई दी है और कहा है कि यह उपलब्धि जनता के विश्वास ,संगठन की शक्ति एवं सतत जन सेवा के संकल्प का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने ब्लॉक प्रमुखों को उज्जवल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी हैं।