
अल्मोड़ा। जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में लगने वाले सावन मेले के शुभारंभ पर मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नहीं पहुंच पाए, उन्होंने इस दौरान वर्चुअली लोगों को संबोधित किया और कहा कि उन्हें मौसम खराब होने के कारण आधे रास्ते से लौटना पड़ा मगर विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में सरकार संस्कृत विश्वविद्यालय बनाने की योजना पर कार्य कर रही है। प्रथम चरण में भूमि आवंटन के साथ-साथ निविदा लगाने का काम भी हो रहा है। सावन मेले के शुभारंभ पर उन्होंने लोगों को वर्चुअल संबोधित किया और उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम पौराणिक संस्कृति का पुंज है। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में काफी अधिक मात्रा में पर्यटक आते हैं लगातार पर्यटकों की संख्या वहां पर बढ़ रही है जागेश्वर धाम में प्रतिवर्ष 10 से 12 लाख लोग पहुंच रहे हैं और मास्टर प्लान के तहत जागेश्वर धाम के विकसित होने के बाद वहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को सारी सुविधाएं मिलेंगी इसके साथ ही पर्यटकों की संख्या में और अधिक बढ़ौतरी होगी।

