बाल दिवस पर अल्मोड़ा के बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

अल्मोड़ा। बालप्रहरी, बालसाहित्य संस्थान तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति अल्मोड़ा द्वारा बाल दिवस के अवसर पर 15 नवंबर,2026 रविवार के दिन रैमजेे इंटर कालेज अल्मोड़ा में प्रातः 10 बजे से बाल मेले का आयोजन मैसर्स दिनेश फार्मेसी अल्मोड़ा के सौजन्य से स्व. आशा भट्ट एवं स्व. ललित मोहन भट्ट की स्मृति मेें किया जा रहा है। बाल मेले में प्राथमिक ,जूनियर तथा सीनियर वर्ग की चित्रकला तथा त्वरित भाषण प्रतियोगिता रखी गई है। जूनियर तथा सीनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता तथा प्राथमिक वर्ग का श्रुतिलेख प्रतियोगिता रखी गई है।
प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान के प्रतिभागियों के अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रत्येक प्रतिभागी बच्चे को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए रफ कापी,ड्राइंग शीट,पेंसिल व रंग आदि बच्चों को स्वयं लाने हैं। प्रतियेागिता के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। अधिक से अधिक बच्चे प्रतिभाग करें। इसलिए प्रतियेागिताएं स्कूल अवकाश के दिन रखी गई हैं।
बालप्रहरी तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा जारी संयुक्त विज्ञप्ति में 15 नवंबर, 26 रविवार को प्रातः 10 बजे से रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में आयोजित बाल मेले में अल्मोड़ा के बच्चों से प्रतिभाग करने की अपील की गई है।
उदय किरौला
संपादक बालप्रहरी
सचिव बालसाहित्य संस्थान
दरबारीनगर अल्मोड़ा उत्तराखंड मोबाइल 9412162950

Advertisements

Leave a Reply