अल्मोड़ा -: जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के संक्रमित पाए जाने के बाद अब गर्भवती महिला में कोरोना की पुष्टि, मचा हड़कंप

अल्मोड़ा- 8 जनवरी 2022, महिला अस्पताल में उपचार को पहुंची गर्भवती महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है| इससे पहले जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स कोरोना संक्रमित पाई गई थी| गर्भवती महिला के संक्रमित पाए जाने के बाद महिला को आइसोलेट कर दिया गया है|


महिला शनिवार को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची थी| यहां जांच के दौरान महिला में कोरोना की पुष्टि हुई| जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित मिली स्टाफ नर्स के पति भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं|