पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2022 की घोषणा, उत्तराखंड में इस तारीख को होंगे चुनाव

बेसब्री के साथ उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का इंतजार करने वालों का इंतजार अब निर्वाचन आयोग ने खत्म कर दिया है। दरअसल आज दिनांक 8 जनवरी 2022 को शनिवार के दिन आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के तारीख की घोषणा हो चुकी हैं। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में संपन्न होना है उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तारीख 14 फरवरी 2022 रखी गई है।

Advertisements

तथा उत्तराखंड के साथ-साथ गोवा और पंजाब में भी 14 फरवरी को चुनाव होने हैं। 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होना है तथा मणिपुर में दो चरणों में वोटिंग होगी पहली 27 फरवरी तथा दूसरी 3 मार्च को। तथा उत्तर प्रदेश में सात राउंड में वोटिंग होगी जिसमें पहली 10 फरवरी, दूसरी 14 फरवरी, तीसरी 20 फरवरी, चौथी 23 फरवरी, पांचवी 27 फरवरी, 3 मार्च को छठी व 7 मार्च को सातवें राउंड की वोटिंग होगी। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा द्वारा जानकारी दी गई है, कि सभी राज्यों के परिणाम 10 मार्च 2022 को घोषित किए जाएंगे।