Uttarakhand:- रद्द हुई 5400 से अधिक यात्रियों की टिकट….. मानसून के दस्तक के साथ ही लौटेंगी सभी हेली कंपनियां

उत्तराखंड राज्य में रविवार 22 जून को मानसून के दस्तक देने के साथ ही सभी हेलीकॉप्टर लौट जाएंगे। इस बार केदारनाथ यात्रा 2 मई से शुरू हुई थी और 6 दिन पहले यात्रा रूट पर हेलीकॉप्टर हादसे के चलते हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टरो ने केदारनाथ के लिए उड़ान नहीं भरी इस कारण यहां केदार घाटी और केदारनाथ हेलीपैड पर सन्नाटा रहा। 6 दिनों में 5400 से अधिक यात्रियों के टिकट रद्द किए गए और बार-बार मौसम बदलने के चलते हेली सेवा संचालित नहीं हो पाई तथा मानसून की दस्तक के बाद 22 जून को सभी हेलीकॉप्टर वापस लौट जाएंगे। हेलीकॉप्टर हादसे के बाद हेली कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है ऐसे में यात्रियों को भी हेली सेवा का लाभ नहीं मिल पाया मौसम खराब होने के चलते हेलीकॉप्टरो ने उड़ान नहीं भरी तथा अब मानसून सीजन को देखते हुए रविवार 22 जून को सभी हेलीकॉप्टर वापस लौट जाएंगे और बरसात का मौसम खत्म होने पर 15 सितंबर के बाद से फिर हेली कंपनियों का दूसरा चरण शुरू होगा।

Leave a Reply